
पीलीभीत: पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) के प्रतिनिधियों ने बुधवार को आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्रों के चार सेट खरीदे। वरुण गांधी के प्रवक्ता एम.आर. मालिक ने बताया कि गांधी के निर्देश पर उन्होंने नामांकन पत्रों के चार सेट खरीदे हैं, जिनमें दो हिंदी और दो सेट अंग्रेजी भाषा में हैं।
इस बार सीट बदलने की अटकलों को विराम देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ गांधी इसी सीट से भाजपा के उम्मीदवार होंगे।” गांधी पिछले कुछ वर्षों से अपनी ही पार्टी की सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े कर रहे थे। हालांकि, हाल ही में वरुण गांधी ने भाजपा नेताओं के साथ मंच साझा किया था और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ भी की थी।
भाजपा ने अभी तक पीलीभीत सीट से अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। पीलीभीत में पहले ही चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। यहां बुधवार से ही नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है।
Source Agency News








Visit Today : 56
Total Visit : 284798
Hits Today : 527
Total Hits : 736485
Who's Online : 5