
अखिलेश यादव (File Photo)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में विपक्षी दलों के समूह ‘इंडिया’ (INDIA Alliance) के सबसे प्रमुख घटक समाजवादी पार्टी (SP) ने बुधवार को लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Elections 2024) के लिए छह सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। संभल और गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र में फिर से नये उम्मीदवार घोषित किये गये हैं।
सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर सपा की ओर से जारी सूची के अनुसार, ‘‘संभल से जियाउर्रहमान बर्क को उम्मीदवार घोषित किया गया है। बागपत से मनोज चौधरी, गौतमबुद्ध नगर से राहुल अवाना, पीलीभीत से भगवत सरन गंगवार और घोसी से राजीव राय और मिर्जापुर से राजेंद्र एस. बिंद पार्टी के उम्मीदवार होंगे।”
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) March 20, 2024
यह भी पढ़ें
इसके पहले सपा ने संभल से मौजूदा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क को उम्मीदवार घोषित किया था, जिनका फरवरी के आखिरी हफ्ते में निधन हो गया। सपा ने गौतमबुद्धनगर में पूर्व में घोषित उम्मीदवार डॉ. महेन्द्र नागर को बदलते हुए उनकी जगह राहुल अवाना को प्रत्याशी घोषित किया है।
(एजेंसी)
Source Agency News








Visit Today : 87
Total Visit : 277834
Hits Today : 881
Total Hits : 697511
Who's Online : 8