
घटना स्थल की तस्वीर
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) में मुट्ठीगंज के सत्तीचौरा मोहल्ले की रहने वाले फर्नीचर कारोबारी अंशू केसरवानी की 21 साल की पत्नी अंशिका केसरवानी ने सोमवार की रात फंदे पर लटकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर अंशिका के मायके वाले उसके ससुराल पहुंच गए। वे सब पहुंचते ही तोड़-फोड़ और आगजनी कर दी।
चीखती रही शिवानी
घर फूंके जाने पर घर के अंदर अंशू के माता- पिता और उसकी बहन शिवानी फंस गई। किसी तरह शिवानी अपनी जान बचाकर बालकानी से बगल में अपने चाची के पहुंची और वहां से वह अपने मम्मी- पापा को बचाने के लिए जोर जोर से अवाज देने लगी, हाथ बढ़ाने लगी। लेकिन उसके मां-बाप बरी तरह घायल हो गए थे, जिसके वजह से वे से उपर नहीं आ सके। शिवानी मम्मी-मम्मी, पापा-पापा चीखती रही, रोती रही।
नहीं थम रहे आंशू
घर के अंदर से उसके मां-बाप की एक आखिरी बार चीख सुनाई दी इसके बाद कोई आवाज नहीं आई। जब तक दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया दोनों पति-पत्नी की मौत हो चुकी थी। शिवानी को अस्पताल ले जाया गया। घटना को 48 घंटे हो गए हैं। अभी भी उसके आंसू नहीं सूखे है। वो अब भी चीख रही है, मम्मी पापा को कोई बचा लो।
मम्मी- पापा अस्पताल में झूठ बोलता रहा परिवार
फूंके गए घर से जिंदा बची शिवानी यह सब भूल नहीं पा रही है। 24 घंटे तक तो परिवार वाले झूठ बोलते रहे कि उसके मम्मी- पापा अस्पताल में हैं और इलाज चल रहा है। हर थोड़ी देर पर वह हाथ फैलाकर कहती है आओ मम्मी आओ। आ जाओ।
इस पूरे घटना की शिवानी इकलौती चश्मदीद है। घर में पूरी रात चले बवाल का। जब मीडिया वालों ने शिवानी से पूछा भाभी ने फांसी क्यों लगाई तो वह रो पड़ती है और कहती है हमें नहीं पता। वह अजीब थी। उसमें अंशू भैया की गलती नहीं है।
मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का अरोप
बता दें कि धूमनगंज के थाना क्षेत्र के झलवा निवासी सरदारी लाल की बेटी अंशिका की शादी 13 फरवरी 2023 को सत्तीचौरा में रहने वाले कारोबारी अंशु के साथ हुई थी। अंशु चार मंजिला मकान के सबसे ऊपरी तल में रहते थे और नीचे दुकान चलाते थे। वहीं अंशिका के मायके वालों ने अंशू के परिवार वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
Source Agency News








Visit Today : 32
Total Visit : 269786
Hits Today : 112
Total Hits : 662514
Who's Online : 1