Wednesday, March 25, 2026

अन्य खबरे, उत्तर प्रदेश

Budaun Double Murder Case | बदायूं हत्याकांड का दूसरा आरोपी जावेद बरेली से ‘अरेस्ट’, नेपाल भागने की कर रहा था जुगत |

Budaun Double Murder Case | बदायूं हत्याकांड का दूसरा आरोपी जावेद बरेली से ‘अरेस्ट’, नेपाल भागने की कर रहा था जुगत |

badaun double murder

नई दिल्ली: जहाँ एक तरफ उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) के बदायूं (Badaun) में हुई दो बच्चों की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस लगातार अपनी कार्रवाई कर रही है। इसी बीच आ रही बड़ी खबर के अनुसार हत्या के दुसरे आरोपी जावेद को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि, बदायूं में दोनों बच्चों के हत्याकांड बाद से ही आरोपी जावेद फरार था। जबकि, उसके भाई साजिद को पुलिस ने पहले ही एनकाउंटर में मार गिराया था। अब पुलिस ने जावेद को भी बरेली से गिरफ्तार किया है। पता चला कि, वह नेपाल भागने की फिराक में था।

घटना पर मिली जानकारी के मुताबिक, इस भयावह घटना के बाद जावेद मोबाइल बन्द करके दिल्ली फरार हो गया था। वहां से वह बरेली आ गया था। लेकिन फिर देर रात सेटेलाईट बस स्टैंड पर स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया। वहीं जावेद का एक वीडियो भी अब सामने आया है। खबर है कि, जावेद नेपाल भागने का प्लान कर चूका था। लेकिन जब पकड़ा गया तो कहने लगा कि वो सरेंडर करना चाहता था। लेकिन उससे पहले ही वो पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

वहीं, बेमौत मारे गए दोनों मासूमों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, बच्चों पर धारधार हथियार से ताबड़तोड़ कई वार किए गए। आयुष के शरीर पर वार के 14 जख्म के निशान मिले हैं। जबकि, अहान के शरीर पर 2 घाव थे। कातिल साजिद ने जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया उससे यही सामने आ रहा है कि वो किसी भी हाल में दोनों बच्चों को जिंदा ही नहीं छोड़ना चाहता था।

इसके साथ ही हत्या के आरोपी साजिद का भी पोस्टमार्टम हुआ। रिपोर्ट के अनुसार उसको मुठभेड़ में तीन गोलियां लगीं। इसमें से दो उसकी छाती पर और एक गोली पेट पर लगी। पुलिस ने फिलहाल आरोपी साजिद और जावेद के पिता बाबू एवं उनके चाचा कयामुद्दीन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं जल्द ही आज पकडाया जावेद भी इनके साथ सखींचों के पीछे होगा।

यह भी पढ़ें

Source Agency News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *