
क्रिएटेड फोटो
लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए देश की सभी राजनीतिक दलें कमर कस ली हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी लागातार दो बार केंद्र पर अपना सत्ता काबिज कर चुकी है। अब हैट्रिक भी मारना चाहती है।
बीजेपी अपने उम्मीदवारों की दो लिस्ट जारी कर चुकी है, जिसमें से अब तक कुल 267 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। इसमें से सबसे अधिक लोकसभा सीट वाले राज्य उत्तर प्रदेश में बीजेपी कुल 51 उम्मीदवार के नाम का एलान कर चुकी। हालांकि बीजेपी ने पश्चिमी यूपी यानी मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर, बरेली और मुरादाबाद के लिए अपने प्रतत्याशियों के नाम घोषित नहीं किया है।
सभी राजनैतिक दलें वेस्ट यूपी यानी पश्चिमी उत्तर प्रदेश को फतह करने के लिए रूलिंग पार्टी बीजेपी समेत सभी पार्टियां जोर लगा रही हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश को सभी राजनितिक दलें चुनावी महासमर का अहम किला मान रहे हैं। ऐसे में बीजेपी यहां से ऐसे कंडीडेट खड़ा करना चाहती है जो यहां से जीत दिला सके।
24 घंटे में हो जाएगा क्लीयर
सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी मेरठ से सुप्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास को उतार सकती है। मेरठ कुमार विश्वास का गृहनगर भी है। कुमार विश्वास के अलावा अरुण गोविल का भी नाम आगे चल रहा है। हालांकि मेरठ, गाजियबाद, मुरादाबाद, सहारनपुर और बरेली में बीजेपी के टिकट पर चुनाव कौन लड़ेगा अगले 24 घंटे में साफ हो जाने की उम्मीद है। इसी के साथ बीजेप यूपी के अन्य 24 सीटों भी प्रत्याशी घोषित कर सकती है।
गाजियाबाद से ये नाम-
गाजियाबाद से जनरल वीके सिंह का नाम आगे है। यहां से वह लागातार दो बार 2014 और 2019 सांसद बने हैं। तीसरी बार टिकट पाने की दौड़ में सबसे आगे हैं। इनके अलावा इसमें बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, राज्यसभा सांसद डॉक्टर अनिल अग्रवाल और अनिल जैन हैं। डॉक्टर अनिल अग्रवाल संघ के बेहद करीबी माने जाते हैं।
सहारपुर से ये नाम-
इस सीट के लिए बीजेपी राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व मंत्री सुरेश राणा, अभय राणा और एक क्रिकेटर का नाम टिकट की दौड़ में शामिल हैं। इस सीट पर मौजूदा सांसद बसपा के हाजी फजलुर्रहमान हैं, बीजेपी प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा इनसे 23 हजार वोटों से हारे थे।
मुरादाबाद से ये नाम आगे-
सर्वेश सिंह जो कि पिछले चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी के तौर पर इसी सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे और हार का सामना करना पड़ा था। इनके अलावा मौजूदा जिला अध्यक्ष शैफाली सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर इस्लाम टिकट की रेस में हैं।
बरेली से ये नाम आगे-
बरेली बीजेपी का गढ़ मानी जाती है। यहां से दूसरी बार के मेयर उमेश गौतम, पीलीभीत के मौजूदा विधायक संजय सिंह गंगवार का भी टिकट की रेस में नाम शामिल है। संजय सिंह गंगवार यूपी सरकार में राज्यमंत्री भी हैं।
Source Agency News








Visit Today : 44
Total Visit : 284786
Hits Today : 292
Total Hits : 736250
Who's Online : 5