
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सहारनपुर (Saharanpur) में ग्राम बुड्ढा खेड़ा पुंडीर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) की रैली में भाग लेने आ रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं की बस में नीचे लटक रहा विद्युत केबल उलझ गया। जिससे बिजली का खंभा टूट कर बस पर जा गिरा। बस में करंट फैल गया। कोई बड़ा हादसा होता बिजली का केबल टूट गया, जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कुछ लोगों को करंट लगा है।
सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी कार्यकर्ता बस शनिवार को सुबह बुड्ढा खेड़ा पुंडीर से में सवार होकर सहारनपुर के लिए निकले थे। चमारी खेड़ा गांव में घुसते ही नीचे लटक रहा विद्युत केबल बस के ऊपर लगे लोहे के जाल में उलझ गया। तार काफी दूर तक खिंचता चला गया।
बड़ा हादसा होने से टला
बुड्ढा खेड़ा पुंडीर के ग्राम प्रधान पति गौरव राणा, पूर्व प्रधान ब्रह्म सिंह, बूथ अध्यक्ष राजू राणा और संजीव राणा ने बताया कि बस में बैठे कार्यकर्ताओ को एक बार करंट का झटका लगा तो उन्हें लगा कि अब बचना मुश्किल होगा। देखते-देखते कार्यकर्ता बस से कूदने लगे। गनीमत रही कि इसी बीच केबल टूट गया और बिजली सप्लाई बंद हो गई, जिससे सभी कार्यकर्ता सकुशल बच गए।
बस में 60 कार्यकर्ता मौजूद थे
बस में सवार कार्यकर्ता रवि कुमार, राजबल सिंह, रविंदर, करमचंद और कुलदीप आदि ने बताया कि जब वह नीचे उतरे तो उन्होंने बस के ऊपर के हिस्से पर चिंगारियां उठते देखी। बस में लगभग 60 कार्यकर्ता बैठे थे।
Source Agency News









Visit Today : 49
Total Visit : 284791
Hits Today : 385
Total Hits : 736343
Who's Online : 3