
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को श्रद्धांजलि देने रविवार को गाजीपुर (Ghazipur News) पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उनके परिजनों से भी मुलाकात की। यादव ने कालीबाग स्थित कब्रिस्तान जाकर मुख्तार की कब्र पर जाकर फूल अर्पित किए।
जो छवि पेश की गई है वो असली नहीं
मुख्तार अंसारी के आवास पर जाने के बाद सपा मुखिया ने कहा कि जो छवि पेश की गई है वो असली नहीं है। उनकी मौत पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए। क्या हम यह नहीं देख सकते कि उनके साथ भेदभाव हुआ? हम देख सकते हैं कि भाजपा सरकार पर विदेशी धरती पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है? अब हम उनकी मौत पर सरकार पर आरोप लगा रहे हैं, इसमें गलत क्या है?
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुख की घड़ी में मैं परिवार के सदस्यों से मिलकर जा रहा हूं। परिवार का दुख बांटने और जो घटना हुई है वो शॉकिंग थी सबके लिए। मुख्तार ने खुद कहा कि उन्हें जहर दिया जा रहा है और वहीं बात सामने आई। हमें उम्मीद है कि सरकार सच्चाई सामने लाएगी। इतनी बार वो विधायक चुने गए। जो व्यक्ति इतने वर्षों जेल रहा हो और उसके बाद भी जनता जिता रही हो तो इसका मतलब परिवार और उस व्यक्ति ने जनता का दुख दर्द बांटा है। आज वो तमाम चीजें वहां पर हैं कि परिवार ने किस तरह से लोगों के बीच काम किया और दुख दर्द का साझा किया। लोकतंत्र में जो जनता का दुख-दर्द नहीं बांटता है तो जनता उसके साथ नहीं खड़ी रहती है।’
उमर अंसारी ने क्या कहा
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद दिवंगत मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने कहा कि अखिलेश यादव इस दुखद अवसर पर हमें सांत्वना देने आए थे। वह हमारे अभिभावक हैं।
क्या बोले सपा के प्रवक्ता
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कहा कि सपा गाजीपुर प्रत्याशी अफजल अंसारी के भाई की जिस तरीके से मौत हुई उसके बाद सपा अध्यक्ष परिवार को सांत्वना देने जा रहे हैं,जो देश की जनता के हर दुख सुख में साथ खड़े रहते हैं।
Source Agency News








Visit Today : 50
Total Visit : 284792
Hits Today : 442
Total Hits : 736400
Who's Online : 3