Wednesday, March 25, 2026

अन्य खबरे, उत्तर प्रदेश

Lok Sabha Elections 2024 | समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की एक और सूची, कौशांबी से पुष्पेंद्र सरोज लड़ेंगे चुनाव |

Lok Sabha Elections 2024 | समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की एक और सूची, कौशांबी से पुष्पेंद्र सरोज लड़ेंगे चुनाव | Navabharat (नवभारत)

lok sabha elections 2024 samajwadi party Kaushambi Pushpendra Saroj Kushinagar Ajay Pratap Singh

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (File Photo)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश की दो और लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है। सपा ने कौशांबी से पुष्पेंद्र सरोज और कुशीनगर से अजय प्रताप सिंह उर्फ़ पिंटू सैंथवार को अपना उम्मीदवार बनाया है। जानकारी के लिए बता दें कि समाजवादी पार्टी यूपी में कांग्रेस के साथ गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही है। सपा ने राज्य की 63 सीट चुनाव लड़ेगी, जबकि कांग्रेस 17 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

सपा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर अपने आधिकारिक हैंडल से शुक्रवार को दो उम्मीदवारों की सूची साझा की। इसके अनुसार कौशांबी (आरक्षित) से पुष्‍पेन्‍द्र सरोज और कुशीनगर से अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सैंथवार को उम्मीदवार घोषित किया गया है। पुष्पेंद्र सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज के पुत्र हैं। इंद्रजीत सरोज कौशांबी जिले के मंझनपुर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।

समाजवादी पार्टी अब तक अपने 50 से ज्यादा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। यूपी में सात चरणों में चुनाव होने वाला है। पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को, जबकि अंतिम चरण का चुनाव 1 जून को होगा, इसकी मतगणना 4 जून को होगी। कौशांबी में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा। इस सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने मौजूदा सांसद विनोद सोनकर को फिर से उम्मीदवार बनाया है।कुशीनगर में सातवें चरण में एक जून को मतदान होगा और इस सीट पर सपा ने पिंटू सैंथवार को भारतीय जनता पार्टी के सांसद विजय कुमार दुबे के मुकाबले मैदान में उतारा है। पिंटू सैंथवार 2022 में देवरिया विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। उनके पिता दिवंगत जन्मेजय सिंह भाजपा से देवरिया के विधानसभा सदस्य रहे हैं।

Source Agency News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *