
तस्वीर में केशव प्रसाद मौर्या और मीसा भारती
लखनऊ: प्रधानमंत्री (Narendra Modi) को जेल भेजने वाले मीसा भारती के बयान पर (Misa Bharti PM Modi to jail statement) भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कद्दावर नेता और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या (Kesav Prasad Maurya) ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव का पूरा ख़ानदान भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा है। परिवार को गुस्सा पीएम मोदी नहीं उतारना चाहिए था।
कुछ जेल पे कुछ बेल
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट पर लिखा “श्री लालू प्रसाद यादव का पूरा ख़ानदान भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा है। कुछ जेल पे कुछ बेल पे। यह सब कांग्रेस की मेहरबानी से हुआ। मीसा भारती को उसका ग़ुस्सा यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी पर नहीं उतारना चाहिए।” अबकी बार 400 पार।
X पर केशव प्रसाद मौर्या का पोस्ट
श्री लालू प्रसाद यादव का पूरा ख़ानदान भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा है। कुछ जेल पे कुछ बेल पे। यह सब कांग्रेस की मेहरबानी से हुआ। मीसा भारती को उसका ग़ुस्सा यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी पर नहीं उतारना चाहिए।
अबकी बार 400 पार।
— Keshav Prasad Maurya (मोदी का परिवार) (@kpmaurya1) April 12, 2024
क्या कहा था मीसा भारती ने
मीसा भारती ने कहा था कि अगर एनडीए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) केंद्र की सत्ता से बाहर हुआ तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी के कई नेता जेल में होंगे। आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती के इस बयान की बीजेपी नेताओं ने आलोचना की। इससे पहले बीजेपी के सीनीयर नेता और बिहार के पटना साहिब लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद ने गुरुवार भी उनकी आलोचना की थी।
Source Agency News








Visit Today : 50
Total Visit : 284792
Hits Today : 465
Total Hits : 736423
Who's Online : 4