
बीएसपी की चौथी लिस्ट में 9 और सीटों पर प्रत्याशी घोषित
बसपा चीफ मायावती ने चुनावी शंखनाद कर दिया है।वह अब यूपी में भी जनसभायें शुरू करने जा रही हैं। आज नौ सीटों पर और उम्मीदवार उतार दिए गए हैं।
नई दिल्ली/लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने आज यानी शुक्रवार को लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। इस बाबत पार्टी ने एक बयान में कहा कि पूर्व बसपा प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को आजमगढ़ लोकसभा सीट से जबकि पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान को घोसी से खड़ा किया गया है। वहीँ मोहम्मद इरफान को एटा से, जबकि श्याम किशोर अवस्थी को धौरहरा लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।
इसके साथ ही पार्टी के मुताबिक, सचिदानंद पांडेय को फैजाबाद और दयाशंकर मिश्र को बस्ती लोकसभा सीट से इस बार उतारा गया है। वहीं गोरखपुर से बसपा ने जावेद सिमनानी को टिकट दिया है। इस बार मायावती की पार्टी ने सत्येन्द्र कुमार मौर्य को चंदौली से और रॉबर्ट्सगंज (आरक्षित) सीट से धनेश्वर गौतम को उम्मीदवार बनाया है। देखा जाए तो बसपा चीफ ने नागपुर से चुनावी शंखनाद कर दिया है। वह अब उत्तर प्रदेश में भी जनसभायें शुरू होने जा रही हैं। इससे पहले नौ सीटों पर और उम्मीदवार उतार दिए गए हैं। इस लिस्ट में अब आजमगढ़ और गोरखपुर जैसी बड़ी और चर्चित सीटों पर भी उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।
अब तक 45 सीटों पर बसपा ने उतारे अपने उम्मीदवार
गौरतलब है कि, उत्तरप्रदेश में 80 लोकसभा सीटें हैं। बसपा चीफ मायावती ने आज चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 9 उम्मीदवारों के नाम हैं। इस तरह देखा जाए तो बसपा अब तक 45 उम्मीदवार मैदान में उतार चुकी है। इसमें से 11 मुस्लिमों पर भी बसपा ने भरोसा जताया है। इसके साथ ही बसपा इस बार टिकट वितरण में जहां सोशल इंजीनियरिंग फार्मूला पर ज्यादा फोकस कर रही है, वहीं संगठन से दलित-मुस्लिम गठजोड़ मजबूत करने की रणनीति पर भी अब काम करने को कहा गया है। इसीलिए इस बार पार्टी का फिर पुराना वाला स्लोगन ‘बहुजन हिताय- बहुजन सुखाय’ फिर सभी पोस्टर में दिखने लगा है। इस तरह ठीक चुनाव से पहले मायावती की पार्टी ने सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय वाले स्लोगन से अपनी दूरी बना ली है।
Source Agency News








Visit Today : 50
Total Visit : 284792
Hits Today : 473
Total Hits : 736431
Who's Online : 3