
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
सहारनपुर: सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) शुक्रवार को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सहारनपुर (Saharanpur) पहुंचे। उन्होंने सहारनपुर के गंगोह के नवीन मंडी सभा स्थल पर आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी विपक्ष पर गरजते हुए विपक्ष पर जमकर तीखा हमला बोला। साथ ही उन्होंने शहर में हो रहे विकास कार्यों को भी गिनाया।
यहां बेटियां सुरक्षित नहीं थीं
सीएम योगी ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस के शासन में यहां का किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो गया था। नौजवान पलायन करने को मजबूर हो गया था। यहां बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। व्यापारी सुरक्षित नहीं था। मुझे याद है कि जब सहारनपुर को मजहबी उन्माद का केंद्र बना दिया गया था। जब कांवड यात्रा पर बैन लगता था, तब तो जातिवादी संगठन नहीं आता था। सबके मुंह सिल दिए जाते थे।
सहारनपुर में सीएम योगी की जनसभा का X पर पोस्ट
आदिशक्ति माँ भगवती शाकुम्भरी देवी की पावन धरा सहारनपुर की जनता ने तय कर लिया है कि अपना एक-एक वोट मोदी जी को देंगे, कमल निशान पर देंगे…
यहां आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित कर रहा हूं… https://t.co/wFnoSOzaO2
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) April 12, 2024
सहारनपुर में हो रहे ये विकास कार्य
सीएम ने आगे कहा कि अब सहारनपुर विकास की नई गाथा गढ़ रहा है। सहारनपुर विकास की धारा के साथ जुड़कर विकसित भारत के सपने को पूरा कर रहा है। दिल्ली से देहरादून के बीच ग्रीन एक्सपेसवे बन रहा है। इस विकास की गति को जारी रखना है। सहारनपुर पर मां गंगा और यमुना की कृपा है। यहां का किसान और हस्तशिल्प और कारीगरी दूर तक मशहूर है।
Source Agency News








Visit Today : 50
Total Visit : 284792
Hits Today : 468
Total Hits : 736426
Who's Online : 4