
सपा प्रमुख अखिलेश यादवFile Pic
लखनऊ:समाजवादी पार्टी (SP) ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए रविवार को प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। सपा ने उत्तर प्रदेश में सात और प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है। फूलपुर से अमरनाथ मौर्य और श्रावस्ती से राम शिरोमणि पर सपा ने दांव लगाया है।
BSP और BJP रह चुके हैं मौर्य
फूलपुर सीट से घोषित सपा प्रत्याशी अमरनाथ मौर्य वर्तमान में पार्टी में प्रदेश सचिव भी हैं। अमरनाथ मौर्य लंबे समय तक बहुजन समाज पार्टी (BSP) में रह चुके हैं। वह साल 2002 में प्रयागराज के शहर पश्चिम से बसपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। इसके अलावा वह बसपा में कई पदों पर भी रह चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) में भी वह काफी समय तक रहे हैं।
सातों उम्मीदवारों का नाम और लोकसभा सीट
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) April 14, 2024
स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ ज्वाइन किए थे सपा
साल 2022 में पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ अमरनाथ मौर्य ने समाजवादी पार्टी (SP) की सदस्यता ग्रहण की थी। फूलपुर संसदीय सीट से अमरनाथ मौर्या ने दावेदारी पेश की थी, जिस पर रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके नाम की घोषणा कर दी। फूलपुर सीट से अमरनाथ मौर्या का मुकाबला बीजेपी के उम्मीदवार प्रवीण पटेल से होगा जो कि वर्तमान में फुलपुर क्षेत्र के विधायक भी हैं।
Source Agency News








Visit Today : 50
Total Visit : 284792
Hits Today : 469
Total Hits : 736427
Who's Online : 4