
घटनास्थल पर बचावकर्मी (फोटो: एएनआई)
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दो मंजिला मकान गिरने से एक मजदुर की मौत हो गई। जबकि, एक दर्जन से अधिक घायल हो गए हैं। 15 लोगों निकाला गया है।
मुजफ्फरनगर. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रविवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां जानसठ थाना क्षेत्र में दो मंजिला मकान गिरने से एक मजदुर की मौत हो गई। जबकि, एक दर्जन से अधिक घायल हो गए हैं। जिसके चलते मौके पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर पुलिस की टीम और दमकल विभाग के कर्मचारी मौजूद हैं। बचाव अभियान जारी है।
जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी के अनुसार यह घटना तालदा गांव में हुई है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 लोगों को मलबे से बाहर निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल मौके पर पुलिस मौजूद है और बचाव अभियान जारी है।
#WATCH | Uttar Pradesh: Search & rescue operation underway after several people were feared trapped after a two-storey house collapsed in the Jansath police station area of Muzaffarnagar. pic.twitter.com/6Jpi9lVBL4
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 14, 2024
अधिकारी ने बताया कि जिन अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है, उन्हें बचाने के लिए छत की कंक्रीट को काटा जा रहा है। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त घर में करीब 25 लोग काम कर रहे थे। जिलाधिकारी ने बताया कि पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं।
SSP अभिषेक सिंह ने बताया, “शाम करीब 5:30 बजे हमें घटना की सूचना मिली। यह 2 मंजिला इमारत थी, अभी हम ऊपरी ढांचा हटा रहे हैं। फायर सर्विस, स्थानीय पुलिस और प्रशासन के लोग काम में लगे हैं। हमने 15 लोगों को निकाला है। हमें उम्मीद है कि हम बाकी लोगों को भी जल्द निकाल लेंगे। मौके पर NDRF की टीम पहुंच गई है। यहां जैक से मकान को उठाने का काम हो रहा था उसी दौरान हादसा हुआ है, जांच जारी है।”
#WATCH | Uttar Pradesh: SSP Muzaffarnagar, Abhishek Singh says, “It was reported at 5:30 in the evening that this complex fell. We have two lintel structures and we are removing the above lintel structure…We have rescued 15 people as of now and we are more than hopeful that we… pic.twitter.com/FoqbU2vz2v
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 14, 2024
वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए प्रशासन से घायलों को सर्वोत्तम संभव इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Source Agency News








Visit Today : 102
Total Visit : 277849
Hits Today : 1271
Total Hits : 697901
Who's Online : 4