Wednesday, March 25, 2026

अन्य खबरे, उत्तर प्रदेश

Ravi Kishan | बुरे फंसे रवि किशन, महिला ने किया पत्नी होने का दावा, जवान बेटी भी आई सामने, जानें BJP सांसद का नया ‘Family Twist’ |

Ravi Kishan | बुरे फंसे रवि किशन, महिला ने किया पत्नी होने का दावा, जवान बेटी भी आई सामने, जानें BJP सांसद का नया ‘Family Twist’ |

woman claims to be wife of Ravi Kishan

अर्पिता ठाकुर और बेटी- रवि किशन (सौजन्य :सोशल मीडिया)

गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन पर एक महिला ने उनकी पत्नी होने का दावा किया है। महिला का कहना है की दोनों की एक बेटी भी है।

Loading

नवभारत डिजिटल डेस्क: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के चलते जहां हर एक नेता अपनी अपनी छवि शीशे की तरह चमकाने में लगा हुआ है वहीं दूसरी ओर कुछ नेताओं के सफेद कपड़ों पर कीचड लगता दिखाई दे रहा है। इसी तरह गोरखपुर (Gorakhpur) से बीजेपी सांसद (BJP MP) और अभिनेता रवि किशन (Ravi Kishan) का दामन दागदार हो रहा है।

गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन इन दिनाें विवादों में घिर गए हैं। यहां एक महिला उनकी पत्नी होने का दावा कर रही है। इतना ही नहीं महिला के साथ उसकी एक बेटी भी है जिसे वो रवि किशन की बेटी बता रही है।

महिला ने किया एक्टर की पत्नी होने का दावा
दरअसल, इस महिला का नाम अपर्णा ठाकुर है। महिला ने बीजेपी सांसद रवि किशन को अपना पति बताया है। महिला ने दावा किया है कि दोनों की एक बेटी भी है और उनकी शादी 1996 में मुंबई में हुई थी। शादी के समय फोन नहीं था तो शादी की फोटो नहीं है, लेकिन साथ में घूमने-फिरने की फोटो मेरे पास है। उनकी फैमिली में सबको मेरे बारे में पता है।” अभी तक इस मामले में एक्टर और सांसद रवि किशन ने कोई बयान नहीं दिया है।

रवि किशन की पत्नी होने का दावा कर रही महिला अपर्णा ठाकुर का कहना है कीकि एक्टर रवि किशन उन्हें और उनकी बेटी काे उनके लीगल राइट्स दें। जिसके वो हकदार है। अपर्णा का कहना है की अगर रवि किशन ऐसा नहीं करते तो वो कोर्ट से न्याय मांगे गी।

Source Agency News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *