
बाल योगी से मिले योगी आदित्यनाथ (सौजन्य: सोशल मीडिया)
उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने बाल रूप से मुलाकात की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
![]()
देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यतमंत्री (Uttar Pradesh Chief Minister) योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) अपने कड़क अंदाज और एक्शन के लिए जाने जाते है, लेकिन क्या आपने कभी उनका नन्हा बाल रूप देखा है? अगर नहीं तो आज हम आपको CM योगी का बाल रूप दिखाएंगे जिसे देख खुद योगी आदित्यनाथ हैरान होने साथ-साथ प्रसन्न भी हुए।
आगामी लोकसभा चुनाव के चलते इन दिनों उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पार्टी का प्रचार करने में व्यस्त है। इसी कड़ी में योगी हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत की चुनावी जनसभा में शामिल हुए। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ मंच पर पहुंचे और यहां बाल रूप से रूबरू हुए।
#WATCH | Lok Sabha Elections 2024 | Uttarakhand: A young boy dressed like Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath meets him in Roorkee.
The CM addressed a public rally here. pic.twitter.com/DXTwRJhm52
— ANI (@ANI) April 14, 2024
दरअसल, इस सभा में मंच पर खड़े सीएम योगी आदित्यनाथ जनता को संबोधित ही कर रहे थे कि तभी उनकी नजर भीड़ में खड़े एक बच्चे पर पड़ी। वह बच्चा उनकी ही वेशबूषा धारण किए वहां खड़ा था और उसके हाथ में एक गुलदस्था था। योगी आदित्यनाथ ने बच्चे को मंच पर बुलाया और उससे मुलाकात की। ये बच्चा हूबहू योगी आदित्यनाथ की कार्बन कॉपी लग रहा था। बाल योगी को देख योगी आदित्यनाथ की खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं रहा। उन्होंने उस बच्चे को लखनऊ आने का न्यौता भी दिया।
जानकारी के मुताबिक नेहरू स्टेडियम में आयोजित चुनावी जनसभा में पहुंचे बच्चे का नाम शौर्य है। बच्चा योगी आदित्यनाथ का फैन है , जिसके चलते शौर्य ने हूबहू सीएम का रूप धारण किया। वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
Source Agency News






Visit Today : 58
Total Visit : 284800
Hits Today : 553
Total Hits : 736511
Who's Online : 4