
बसपा प्रमुख मायावती (फाइल फोटो)
लखनऊ: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के लिए बसपा यानी बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए एक और लिस्ट जारी कर दी है। बसपा ने जारी लिस्ट में 11 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।
पीएम मोदी के खिलाफ अतहर जमाल लारी
इस लिस्ट में सभी 11 उम्मीदवार का ऐलान उत्तर प्रदेश के लोकसभा सीटों के लिए है। बसपा ने मैनपुरी लोकसभा का टिकट बदलकर शिव प्रसाद यादव को दे दिया गया है। वहीं अतहर जमाल लारी को पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से मैदान में उतारा गया है। बसपा ने उम्मीदवारों की ये लिस्ट प्रथम चरण चुनाव के तीन दिन पहले जारी किया है।
उत्तर प्रदेश: लोकसभा चुनाव के लिए बसपा ने 11 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की
मैनपुरी लोकसभा का टिकट बदलकर शिव प्रसाद यादव को दे दिया गया है।
अतहर जमाल लारी को पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से मैदान में उतारा गया है। pic.twitter.com/21DCX4Q3ME
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 16, 2024
बता दें कि 80 लोकसभा सीट वाले राज्य उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान होगा। प्रथम चरण के चुनाव में महज तीन दिन बचे हैं। पहले चरण यानी 19 अप्रैल को यूपी 9 सीटों पर चुनाव होगा।
Source Agency News







Visit Today : 52
Total Visit : 284887
Hits Today : 318
Total Hits : 737153
Who's Online : 4