Wednesday, March 25, 2026

अन्य खबरे, उत्तर प्रदेश

मां कुष्मांडा दुर्गा संगीत समारोह: मनोज तिवारी के भजनों पर झूमे भक्त, काशी और आदि शक्ति का किया बखान

मां कुष्मांडा दुर्गा संगीत समारोह: मनोज तिवारी के भजनों पर झूमे भक्त, काशी और आदि शक्ति का किया बखान

Maa Kushmanda Durga Music Festival Devotees danced to bhajans of Manoj Tiwari praised Kashi  

दुर्गाकुंड स्थित दुर्गा मंदिर में भजन सुनाते मनोज तिवारी।

मां कुष्मांडा दुर्गा संगीत समारोह की पांचवी निशा लोक संगीत को समर्पित रही। एक तरफ काशी वालो की भजन मंडली झांझ – मजीरे के साथ सुर मिलाकर मां की महिमा का बखान करते रहे तो प्रख्यात लोक गायक मनोज तिवारी, रागिनी सोपोरी जैसे कलाकारों ने भी देर रात तक देवी भजनों से मां कुष्माण्डा का अभिषेक किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ त्रिदेव मंदिर सेवक परिवार द्वारा भजनों की प्रस्तुति से हुई। उन्होंने सबसे पहले ‘गाइये गणपति जग वंदन’ से भजन का शुभारंभ किया, उसके बाद सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। उसके उपरांत ‘दरबार तेरा मइया जन्नत का नजारा है’, ‘नाचों गाओ खुशी मनाओ की मइया आई है’, ‘आएंगी शेरोवाली मां दिल से पुकार कर देखो’ आदि भजनों से पूरा मंदिर गुंजायमान रखा।

कीर्तन मण्डली में मुख्य रूप से गायक अनूप सराफ, राधेगोविन्द केजरीवाल आदि शामिल रहे। उनके साथ तबले पर पंकज राय, पैड पर पप्पू,कीबोर्ड पर रंजन, ढोलक पर मनीष तिवारी रहे।

 

समारोह की दूसरी प्रस्तुति दिल्ली से आई भजन गायिका रागिनी सोपोरी की रही।

Source Agency News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *