
–
आबकारी आयुक्त ने ललितपुर और झांसी मे तैनात निरीक्षकों को निलंबित कर दिया है। आदेश के मुताबिक ललितपुर के तालबेहट में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र -2 संजय कुमार गौतम और झांसी में प्रवर्तन-1 में तैनात आबकारी निरीक्षक भास्कर सिंह बघेल को निलंबित किया गया है।
दोनों निरीक्षकों को अपने पदेन दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने, उदासीनता, कदाचार, उद्दंडता और मनमाना रवैया अपनाने की वजह से निलंबित किया गया है।
दोनों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी शुरू करने का आदेश भी दिया गया है। भास्कर सिंह बघेल को बीते दिनों यशवंतपुर एक्सप्रेस में बिना टिकट सफर करने पर उरई स्टेशन पर पकड़ा गया था, जिसके बाद उनसे जुर्माना भी वसूला गया था।
Source Agency News








Visit Today : 37
Total Visit : 285415
Hits Today : 242
Total Hits : 740384
Who's Online : 1