
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गाजीपुर में बीते माह आरपीएफ के दो सिपाहियों की हत्या करने वाले बिहार के फुलवारी शरीफ निवासी मोहम्मद जाहिद उर्फ सोनू सोमवार देर रात एसटीएफ के साथ मुठभेड के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। एक लाख के इनामी अपराधी जाहिद को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। उस पर अपहरण और शराब तस्करी के कई केस पहले से दर्ज हैं।
बता दें कि 19 अगस्त की रात गाजीपुर में आरपीएफ़ के दो सिपाहियों जावेद ख़ान और प्रमोद बाड़मेर गुवाहाटी एक्सप्रेस में अवैध शराब की तस्करी को रोकने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान तस्करों ने दोनों आरक्षियों को बुरी तरह पीटकर चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया था, जिससे दोनों की मृत्यु हो गई थी।
इस मामले में मोहम्मद ज़ाहिद वांछित चल रहा था। उसे आज रात दिलदारनगर इलाके में एसटीएफ की नोएडा यूनिट और गाजीपुर पुलिस की टीम ने घेर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।
source Agency News








Visit Today : 40
Total Visit : 285418
Hits Today : 299
Total Hits : 740441
Who's Online : 4