{“_id”:”66f2fc7aebfce19f9209c13c”,”slug”:”case-of-crickets-being-found-in-vegetable-of-reputed-confectioner-has-come-to-light-in-agra-2024-09-24″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra : नामी हलवाई की सब्जी में निकला झींगुर… शिकायत की तो कर्मचारी करने लगे अभद्रता, खाद्य विभाग से शिकायत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
ताजनगरी में प्रतिष्ठित हलवाई की सब्जी में झींगुर निकला। महिला ने दुकानदार से शिकायत की तो कर्मचारी उल्टे उससे अभद्रता करने लगा।

Agra News: प्रतिष्ठित हलवाई की सब्जी में निकला झींगुर
– फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में शाहगंज के ऋषि मार्ग स्थित एक प्रतिष्ठित हलवाई की सब्जी में झींगुर निकलने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि हलवाई के कर्मचारियों से फोन पर शिकायत की तो उन्होंने अभद्रता की।
इस मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग में शिकायत की है। जयपुर हाउस के प्रताप नगर निवासी बीबी बंसल ने बताया कि मंगलवार शाम 6:20 पर उनकी बेटी नीतू बंसल शाहगंज के ऋषि मार्ग स्थित एक प्रतिष्ठित हलवाई की दुकान से दम आलू की सब्जी खरीदकर लाई थी।
बताया कि घर आकर सब्जी का डिब्बा खोला। उसमें मरा हुआ झींगुर पड़ा था। दुकान के फोन नंबर पर कॉल कर शिकायत की तो कर्मचारी अभद्रता करने लगे। इस पर उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग में शिकायत की है।
source Agency News








Visit Today : 40
Total Visit : 285418
Hits Today : 295
Total Hits : 740437
Who's Online : 4