Wednesday, March 25, 2026

अन्य खबरे, उत्तर प्रदेश

UP: अखिलेश यादव बोले – भाजपा सरकार में किसान चौरतरफा संकटों से घिरा

UP: अखिलेश यादव बोले – भाजपा सरकार में किसान चौरतरफा संकटों से घिरा

Akhilesh Yadav says farmers are sorrounded by problems in BJP government.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान उपेक्षा का शिकार है। भाजपा ने किसानों से आय दोगुनी करने से लेकर अन्य कई बड़े-बड़े वादे किए लेकिन कोई भी वादा पूरा नहीं किया। यह सरकार किसानों को खाद-बीज और अन्य सुविधाएं भी नहीं उपलब्ध करा पा रही है।

किसानों को आलू, गेहूं और अन्य फसलों की बोआई के लिए डीएपी, एनपीके और अन्य तरह के खाद की जरूरत है जबकि कन्नौज, मैनपुरी और संभल समेत तमाम जिलों के किसान इसके लिए भटक रहे हैं। सहकारी समितियों पर भी खाद नहीं है।

अखिलेश ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि भाजपा सरकार में अन्नदाता चौतरफा संकटों से घिरा हुआ है। तराई के जिलों में किसान बाढ़ से पीड़ित हैं। बहराइच, लखीमपुर खीरी और सीतापुर में भेड़िया व जंगली जानवरों से किसानों के साथ ही आम लोग दहशत में और परेशानी में हैं। जंगली जानवरों के हमले में कई लोगों की जान जा चुकी है। छुट्टा जानवरों के कारण भी फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति पूरी तरह उदासीन है।

Source Agency News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *