Wednesday, March 25, 2026

अन्य खबरे, उत्तर प्रदेश

UP: चूल्हा जलाने के लिए छत पर कंडे लेने गई थी महिला…वहां मौत कर रही थी इंतजार, हालत देख चीख पड़े घरवाले

UP: चूल्हा जलाने के लिए छत पर कंडे लेने गई थी महिला…वहां मौत कर रही थी इंतजार, हालत देख चीख पड़े घरवाले

घरवालों के लिए खाना बनाने की तैयारी थी। महिला छत पर कंडे लेने गई थी, लेकिन वहां पर मौत उसका इंतजार कर रही थी। महिला समझ ही नहीं सकी और हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। बिजली के करंट से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।


Burnt woman dies after coming in contact with high tension line  

छत से गुजरती हाईटेंशन लाइन।



विस्तार

आगरा के अछनेरा के गांव मगूर्रा में 20 अगस्त को घर की छत पर कंडे उठाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलसी महिला की रविवार सुबह माैत हो गई। परिजन ने हादसे के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। आक्रोशित ग्रामीणों ने कुकथला विद्युत सब स्टेशन का घेराव किया। अधिकारियों के नहीं आने पर प्रदर्शन किया। लोग मुआवजे और लाइन को गांव से हटाने की मांग कर रहे थे। 5 घंटे तक मौके पर हंगामा होता रहा। अधिकारियों के आश्वासन पर लोग माने।

Source Agency News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *