
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
–
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार चलने वाली नहीं, गिरने वाली है। भाजपा सरकार ने किसानों, नौजवानों, व्यापारियों को धोखा दिया है। उसकी गलत नीतियों से हर वर्ग परेशान है। देश में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा सरकार ने जनता से झूठे वादे किए। वे रविवार को पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि किसानों को फसलों का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। किसान और गरीब की मदद होनी चाहिए। खाद और बीज के संकट से किसान परेशान है। आज जनता सपा की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करना है। सेक्टर से लेकर बूथ लेवल तक लगातार कार्यकर्ता बनाना है। सभी का व्यवहार और भाषा लोकतांत्रिक होनी चाहिए।
उन्होंने नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और सपा सरकार में किए गए जनहित के विकास कार्यों को प्रचारित-प्रसारित करने की अपील भी की।
Source Agency News








Visit Today : 81
Total Visit : 285459
Hits Today : 602
Total Hits : 740744
Who's Online : 1