{“_id”:”670ffd61553e63e3890d3acd”,”slug”:”banda-son-dies-of-heart-attack-during-mother-s-funeral-2024-10-16″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Banda : मां के अंतिम संस्कार के समय बेटे की हार्ट अटैक से गई जान, एक साथ दो मौतें होने से परिजनों में कोहराम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
यूपी के बांदा जिले में दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। मां के अंतिम संस्कार के समय बेटे की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मां के अंतिम संस्कार के समय पुत्र की हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिवार में एक साथ दो मौतें होने से परिजनों को गमगीन हैं। देहात कोतवाली क्षेत्र के सैमरा गांव निवासी पुनिया देवी (80) की मंगलवार की शाम वृद्धावस्था के चलते निधन हो गया। उनके शव का अंतिम संस्कार बुधवार को सुबह उसका पुत्र रत्तूलाल (40) अपने खेत में करा रहा था। रिश्तेदार व गांव के लोग भी मौजूद थे।
मुखाग्नि देने के पहले रत्तूलाल को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ। उसके बेहोश होने पर परिजन उसे तिंदवारी पीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल कर्मियों ने उसके दम तोड़ने का मेमो पुलिस को भेजा।
हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई है। रत्तूलाल किसानी करके अपने चार बेटियों व एक बेटे के परिवार का भरण-पोषण करता था। देहात कोतवाली प्रभारी सुखराम सिंह ने बताया कि अचानक मौत होने से शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जिससे मौत का सही कारण स्पष्ट हो सके।
Source Agency News








Visit Today : 74
Total Visit : 285567
Hits Today : 418
Total Hits : 741272
Who's Online : 1