{“_id”:”6710063c4eb4a73f9e0966f5″,”slug”:”farrukhabad-mafia-s-brother-s-case-file-stolen-from-police-post-two-inspectors-suspended-2024-10-17″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Farrukhabad: पुलिस चौकी से माफिया के भाई की केस फाइल चोरी, दो दरोगा निलंबित”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
फर्रुखाबाद में अनुपम दुबे के भाई डब्बन सहित चार पर मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस चौकी से माफिया के भाई की केस फाइल चोरी होने के मामले में दो दरोगा को निलंबित कर दिया गया है।

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बीबीगंज चौकी से माफिया अनुपम दुबे के भाई डब्बन के खिलाफ दर्ज मुकदमे की फाइल चोरी हो गई। बुधवार को एसपी ने लापरवाही पर चौकी इंचार्ज और एसओ मऊदरवाजा को निलंबित कर दिया है। वहीं यह भी चर्चा है कि साजिश के तहत फाइल गायब तो नहीं कराई गई है।
मऊदरवाजा थाने में तैनात दरोगा बलवीर सिंह ने कुछ दिनों पहले माफिया अनुपम दुबे के 50 हजार के इनामी फरार भाई अनुराग दुबे उर्फ उब्बन, उनके वकील बृजेंद्र मोहन अग्निहोत्री उर्फ टिल्लू, मोहल्ला गोला कोहना निवासी नोटेरी वकील राजीव कुमार व गांव याकूतगंज निवासी स्टांप वेंडर ज्ञान प्रकाश गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया गया था कि डब्बन के बिना आए शपथ पत्र पर उसके हस्ताक्षर को वकील बृजेंद्र ने प्रमाणित कर दिया। नोटरी वकील ने स्टांप पर नोटरी का अनुमोदन कर दिया। स्टांप वेंडर ने डब्बन के बिना आए उसके नाम का स्टांप दे दिया। इस मुकदमे की जांच बीबीगंज चौकी इंचार्ज स्वदेश कुमार को दी गई थी। दरोगा बलवीर ने चार अक्तूबर को स्वदेश कुमार को मुकदमे से संबंधित सभी दस्तावेज दे दिए थे। 11 अक्तूबर को बलवीर सिंह ने स्वदेश कुमार से मुकदमे की फाइल फोटोकॉपी कराने के लिए मांगी।
Source Agency News








Visit Today : 74
Total Visit : 285567
Hits Today : 425
Total Hits : 741279
Who's Online : 1