वाराणसी जिले में उत्तर प्रदेश परिवहन की 80 प्रतिशत बसें बिना बीमा के सड़क पर धड़ल्ले से दौड़ रही हैं। वहीं कई बसें ऐसी हैं जो अपनी मियाद पूरी कर चुकी हैं। बावजूद इसके इन बसों पर कोई एक्शन नहीं लिया गया है। जबकि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि छह माह पहले 30 कंडम बसों को हटवाया गया था। वाराणसी से चलने वाली किसी बस का बीमा छह माह तो किसी का तीन महीने से फेल है।
कैंट स्थित रोडवेज बस स्टेशन पर शुक्रवार को पड़ताल में गड़बड़ी सामने आई है। कैंट से वर्तमान में बनारस और आसपास के जिलों में 7 डिपो से 623 बसों का संचालन हो रहा है। इनमें करीब 500 बसों का बीमा ही नहीं है। वहीं कई का प्रदूषण सर्टिफिकेट ही फेल है। इसमें कई बसें ऐसी हैं, जिनका कई बार चालान तक कट चुका है। बावजूद इसके बसें यात्रियों को लाने और ले जाने का काम कर रही हैं।
source Agency News






Visit Today : 92
Total Visit : 285585
Hits Today : 632
Total Hits : 741486
Who's Online : 5