मानसरोवर कॉलोनी में निर्यातक अरविंद वडेरा की कोठी में हुई लूटपाट और गार्ड कमलेश पर हमले की घटना का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। इस वारदात को कोठी में सीसीटीवी कैमरे लगाने वाले इलेक्ट्रीशियन नरेंद्र सिंह ने अपने साथी मनोज उर्फ संजू और सोनू के साथ मिलकर अंजाम दिया था।
शुक्रवार की दोपहर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीनों को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी नरेंद्र की पैर में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कोठी से लूटा गया करीब सात लाख रुपये की कीमत का सामान बरामद कर लिया है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि शहर की पॉश कॉलोनी मानसरोवर स्थित निर्यातक की कोठी में हुई घटना के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई थीं।

2 of 8
लूट के आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसपी सिटी कुमार रणविजय
– फोटो : अमर उजाला
आस पड़ोस के मकानों और सेफ सिटी के तहत शहर में लगाए गए कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसके जरिए एक बदमाश नरेंद्र सिंह की तस्दीक हो गई। मझोला के मोहल्ला विष्णु नगर ढक्का निवासी नरेंद्र के घर पुलिस ने दबिश दी तो वह नहीं मिला। इसके बाद टीमें नरेंद्र और उसके साथियों की तलाश में जुट गई।

3 of 8
कोठी से लूट करने के आरोपी
– फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस मझोला के हर्बल पार्क पास बदमाशों की तलाश में जुटी थी। तभी एक कार आती दिखी तो पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने के लिए हाथ दिया लेकिन उन्होंने पुलिस पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। इसी दौरान मोड़ पर आरोपियों की कार रुक गई। आरोपी कार से उतरकर भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग की।

4 of 8
मुरादाबाद में निर्यातक के घर पर लूट
– फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इस दौरान पैर में गोली लगने से आरोपी नरेंद्र सिंह वहीं गिर गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया जबकि उसके साथ कार में मौजूद मझोला के कांशीराम नगर निवासी मनोज उर्फ संजू और कटघर के भदौड़ा डबल फाटक निवासी सोनू को गिरफ्तार कर लिया।

5 of 8
लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
आरोपियों की कार से निर्यातक के घर से लूटा गया सभी माल बरामद कर लिया। पुलिस ने घायल नरेंद्र का जिला अस्पताल में इलाज कराकर उससे पूछताछ की। आरोपी ने बताया कि इलेक्टि्रेशियन है। उसने निर्यातक की कोठी में सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। निर्यातक ने कुछ और काम करने के लिए कहा।
Source Agency News






Visit Today : 92
Total Visit : 285585
Hits Today : 633
Total Hits : 741487
Who's Online : 5