{“_id”:”692e6628d15c9c62f40fcb0d”,”slug”:”meerut-groom-suddenly-disappear-on-suhagrat-first-night-found-in-haridwar-after-five-days-up-news-in-hindi-2025-12-02″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: ‘सुहागरात पर इसलिए भागा था…’, मेरठ से गायब हुआ दूल्हा पांच दिन बाद यहां मिला, बताया चौंकाने वाला कारण”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

Meerut groom
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
मेरठ के सरधना के मोहल्ला ऊंचापुर में बीते बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ दूल्हा मोहसिन उर्फ मोनू हरिद्वार से सकुशल मिल गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दूल्हे ने बताया कि बेचैन होने के कारण वह घर से चला गया था। इसके बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर उसे परिजनों के हवाले कर दिया।
बुधवार को मोहसिन की शादी मुजफ्फरनगर के कस्बा खतौली निवासी युवती के साथ शादी हुई थी। सुहागरात के दिन ही वह देर रात अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने बताया कि बुधवार रात लगभग एक बजे मोहसिन बल्ब लाने की बात कहकर घर से गया था लेकिन वापस नहीं लौटा।
परिजनों ने पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी थी। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की, जिसमें दौराला गंगनहर पुल पर सीसीटीवी फुटेज में वह रात 1:42 बजे देखा गया। पुलिस ने गंगनहर में डूबने की आशंका जताते हुए रविवार को पीएसी के गोताखोरों ने तलाशी अभियान चलाया।
source Agency News







Visit Today : 96
Total Visit : 285589
Hits Today : 688
Total Hits : 741542
Who's Online : 5