Thursday, February 05, 2026

अन्य खबरे, उत्तर प्रदेश

SIR: मुरादाबाद में महिला बीएलओ की हालत बिगड़ी, आईसीयू में भर्ती, कार्रवाई की मिली थी चेतावनी

SIR: मुरादाबाद में महिला बीएलओ की हालत बिगड़ी, आईसीयू में भर्ती, कार्रवाई की मिली थी चेतावनी

एसआईआर कार्य में लगीं बीएलओ आभा सोलोमन (58) की हालत बिगड़ गई। रविवार को उन्होंने बूथ पर जाकर कार्य किया और घर लौटने के बाद भी फाॅर्म भरने के कार्य में जुट गईं। इसी बीच परिजन चर्च चले गए। वापस आए तो उन्होंने देखा कि आभा बेहोशी की हालत में पड़ी थीं और उनके एसआईआर से संबंधित फाॅर्म भी बिखरे थे।

उन्हें विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने चेकअप के बाद ब्रेन हेमरेज होने की बात कही है। पानीपत की रहने वाली आभा सोलोमन कोतवाली क्षेत्र के पारकर इंटर कॉलेज के सामने कॉलोनी में रहती हैं। उनके पति और एक बेटा पानीपत जबकि दूसरा बेटा बेंगलुरु में रहता है।

आभा सोलोमन पाकबड़ा के ईदगाह स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। उन्हें बूथ नंबर 289 पर एसआईआर कार्य के लिए बीएलओ बनाया गया है। बताया जा रहा है कि बूथ पर 1162 वोट हैं। करीब 57 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। आभा के भाई मनोज ने बताया कि रविवार को उन्होंने बूथ पर जाकर एसआईआर फार्म जमा किए थे।

इसके बाद वह घर आईं और एसआईआर फाॅर्म भरने लगीं। रविवार को परिवार के लोग चर्च चले गए। दोपहर करीब एक बजे परिजन चर्च से वापस आए तो उन्होंने देखा कि आभा बेहोशी की हालत में पड़ी हैं। मौके पर ही एसआईआर फाॅर्म भी बिखरे थे।

परिजन उन्हें लेकर विवेकानंद अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराया। परिजनों का कहना है कि एसआईआर फाॅर्म भरने को लेकर वह पिछले कई दिन से परेशान चल रही थीं। डॉक्टरों ने चेकअप के बाद ब्रेन हेमरेज होने की बात कही है। अभी उनकी हालत गंभीर है।

source Agency News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *