
गुरुग्रं में गिरी शमशान की दीवार.
गुरुग्राम के मदनपुरी स्थित श्मशान घाट के पीछे वाले गेट की दीवार गिरने से मलबे में छह लोग दब गए. जिसमें दो बच्ची सहित 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.
नई दिल्ली/गुरुग्राम: हरियाणा (Haryana) से मिली एक सनसनीखेज खबर के अनुसार, यहां के गुरुग्राम (Gurugram) में बीते शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। मिली खबर के अनुसार, यहां पटौदी चौक के पास वीर नगर में अचानक एक दीवार गिर गई। शमशान घाट की इस अचानक दीवार गिरने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इसके नीचे दबने से कुछ लोग बुरी तरह से घायल भी हुए हैं। फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज जारी है। घटना का वीडियो पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
प्रशासन ने की अनदेखी
इधर इस घटना के लेकर स्थानीय लोगों का आरोप है कि, कई बार प्रशासन को इसकी शिकायत की गई थी, लेकिन शिकायत के बावजूद भी कोई कदम नहीं उठाया गया। जिसके चलते हादसा हुआ। दरअसल मामले पर स्थानीय लोगों का आरोप है कि शमशान घाट की जो लकड़ियां थी उसके दबाव के चलती ही यह दीवार गिरी। लोगों का यह भी आरोप है कि, इसकी शिकायत कई दफा जिला प्रशासन के अधिकारियों को की गई लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं की गई।
#UPDATE | Haryana: Five people died after the walls of a crematorium collapsed on them in Arjun Nagar, Gurugram, yesterday: PRO, Gurugram Police https://t.co/aCypdUDGtU
— ANI (@ANI) April 21, 2024
भरभरा कर गिरी दीवार
स्थानीय लोगों का कहना है कि, प्रशासन ने अगर उचित कदम उठाया होता तो, लोगों की जान बच सकती थी। इस हादसे में मृतक पप्पू, कृष्ण, मनोज, और दो मासूम बच्चियों खुशबू और एक अन्य की मौत हो गई। कुछ लोगों ने बताया कि, दीवार के पास लोग बैठ हुए थे तभी दीवार अचानक यह भरभरा कर गिर गई और लोग उसके नीचे दब गए। इस दीवार के पास ही कुछ लोग अपनी कुर्सियों पर बैठे हुए थे, तो वहीं कुछ बच्चे खेल रहे थे।
इस अचानक दीवार गिरने से लोग उसकी चपेट में आ गए। बाद में तुरंत सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन 5 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source Agency News








Visit Today : 98
Total Visit : 277845
Hits Today : 1187
Total Hits : 697817
Who's Online : 4