
उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव
लखनऊ: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 8 सीटों अमरोहा, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा पर दोपहर 3 बजे तक यानी शुरुआती दो घंटे में 44.13 फीसदी मतदान हुआ। वोटिंग सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई जो कि शाम छह बजे तक चलेगी। आइये जानते हैं किस सीट पर कितना फीसदी वोट पड़ा।
निर्वाचन आयोग के मुताबिक, दोपहर 3 बजे तक
1. अलीगढ़ में- 44.08 फीसदी
2. अमरोहा में-51.44 फीसदी
3. बागपत में- 42.92 फीसदी
4. बुलंदशहर में-44.54 फीसदी,
5. गौतमबुद्धनगर में- 44.08 फीसदी
6. गाजियाबाद में- 41.13 फीसदी
7. मथुरा में- 39.45 फीसदी
8. मेरठ में- 47.52 फीसदी मतदान हुआ।
यूपी की सभी 8 सीटों में से सबसे ज्यादा वोटिंग अमरोहा में हुआ और सबसे कम वोटिंग मथुरा में हुई। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिनवा ने बताया कि द्वितीय चरण के आठ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव मैदान में 91 प्रत्याशी हैं, जिनमें 81 पुरुष तथा 10 महिला प्रत्याशी हैं।
बता दें कि के लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में देश के 13 राज्यों की 88 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इसमें से 73 सीटें सामान्य वर्ग के लिए है। इसके अलावा 9 सीटें अनुसूचित जाति तो 6 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। आज के इस मतदान के बाद 1206 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद होगी। दूसरे चरण में कुल 16 करोड़ मतदाता हैं। इनके लिए 1 लाख 67 हजार मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
Source Agency News






Visit Today : 53
Total Visit : 284888
Hits Today : 358
Total Hits : 737193
Who's Online : 4