
कोर्ट।
–
उत्तर प्रदेश के आगरा में कलेक्ट्रेट में कोर्ट मैरिज के लिए पहुंचे युवक-युवती के परिजन आमने-सामने आ गए। युवक के परिजन युवक को जबरन उठा ले गए। कोर्ट मैरिज नहीं होने दी। युवक के परिजन का आरोप था कि युवती ने लड़के पर तंत्र-मंत्र कर दिया है। युवक और युवती दोनों बालिग हैं। मलपुरा क्षेत्र के रहने वाले हैं।
कलेक्ट्रेट में यह ड्रामा देख लोगों की भीड़ जुट गई। युवक को कलेक्ट्रेट से ले जाते समय एक युवक ने पीछे से उसके हाथ पकड़े हुए थे। युवक का पिता पीछे-पीछे चल रहा था। परिजन का आरोप है कि युवती पहले से विवाहित है। जबकि युवती का कहना है कि उसकी एडिट फोटो किसी ने फेसबुक पर डाल दी, जिसमें एक युवक उसकी मांग भर रहा है। यह फोटो फर्जी है।
युवती के परिजन युवक से युवती की शादी के लिए तैयार थे। इसलिए वह युवक व युवती के साथ कोर्ट मैरिज में शामिल होने कलेक्ट्रेट आए थे। कलेक्ट्रेट में एडीएम कोर्ट में कोर्ट मैरिज होती हैं।
पिता ने बेटे के गले से तोड़ा ताबीज
युवक के गले में ताबीज बंधा था। जिसे पिता ने यह कहते हुए तोड़ लिया कि मेरे बेटे पर युवती ने तंत्र-मंत्र कर दिया है। परिजन का आरोप था कि युवक अपने घर नहीं जाता। युवती के साथ ही रहता है। युवती के परिजन का कहना है कि एक विवाहित युवक बेटी को बदनाम कर रहा है। उसी ने फर्जी फोटो फेसबुक पर डाले थे।
Source Agency News








Visit Today : 62
Total Visit : 284897
Hits Today : 543
Total Hits : 737378
Who's Online : 4