उन्नाव जिले में सदर कोतवाली के तकीनगर मोहल्ले में किराए के मकान में अकेली रह रही महिला की मुंबई से आए पति ने गला दबाकर हत्या कर दी। कमरे में ताला बंद कर भाग गया। दुर्गंध आने पर किराएदारों को शक हुआ तो पति सीधे कोतवाली पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी देकर अपना गुनाह कबूल किया।
किला चौकी क्षेत्र के तकीनगर (कंजी) स्थित रविदास मंदिर के पास मोहशीन के मकान में किराए पर रह रही मुस्कान (32) पत्नी जान अहमद के कमरे में मंगलवार दोपहर से ताला बंद था। लाइट भी नहीं जल रही थी। अन्य किराएदारों ने समझा कहीं गई होगी। लेकिन बुधवार को कमरे से दुर्गंध आने पर लोगों को शक हुआ। मोहल्ले में इसकी चर्चा होने पर रात करीब 9:30 बजे उसका पति सीधे कोतवाली पहुंच गया। उसने बताया कि पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है। कमरे में उसका शव पड़ा है। हत्या की सूचना से पुलिस हरकत में आई।
source agency news







Visit Today : 65
Total Visit : 284900
Hits Today : 591
Total Hits : 737426
Who's Online : 1