
डॉक्टर राजा गणपति आर
–
स्वास्थ्य विभाग में निदेशक प्रशासन के पद पर कार्यरत डॉक्टर राजा गणपति आर को सिद्धार्थनगर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। डॉक्टर गणपति करीब चार साल से इस पद पर कार्यरत रहे हैं।
उन्होंने स्वस्थ विभाग में कई तरह के सुधार किए। इतना ही नहीं विभाग में हुई कई नियुक्तियां में गड़बड़ी का मामला भी उजागर किया था।
मदन सिंह गर्ब्याल को कानपुर नगर आयुक्त का प्रभार
शासन ने कानपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल को कानपुर के नगर आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया है। इस पद पर रहे शिवशरणप्पा जीएन का पिछले दिनों डीएम चित्रकूट के पद पर स्थानांतरण हो गया है। इसके चलते यह पद खाली चल रहा था।
Source Agency News







Visit Today : 65
Total Visit : 284900
Hits Today : 592
Total Hits : 737427
Who's Online : 1