
Barabanki Rape Case
–
बाराबंकी जनपद के मसौली क्षेत्र से किशोरी का अपहरण कर कथित रूप से चार दिन तक उसके साथ दुष्कर्म करने की घटना में पुलिस ने जो केस दर्ज किया, वह उस शिकायती पत्र के आधार पर नहीं दर्ज हुआ जो एसपी को दिया गया था बल्कि पुलिस द्वारा बनवाई गई तहरीर पर दर्ज हुआ। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने हर बिंदु की जांच के सख्त निर्देश दिए हैं।
एसपी के नाम वाले शिकायती पत्र में अपहरण से लेकर लखनऊ, कानपुर व गाजियाबाद तक किशोरी को ले जाने व जिस कमरे में रखा गया उसे आरोपी द्वारा अपने भाई का कमरा बताने का जिक्र है। शिकायती पत्र में किशोरी को दर्द की दवा देने का जिक्र भी है।
पुलिस चौकी पर पीड़िता को बैठाने से लेकर आरोपी के छह साथियों द्वारा अश्लील बातें कहने का आरोप है। मगर एफआईआर कॉपी में 22 अगस्त को अपहरण कर कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने व 25 अगस्त को गांव के बाहर छोड़ने की बात कही गई है।
इस संबंध में केस दर्ज कराने वाले वादी ने बताया कि दरोगा जी ने इसी तहरीर को मान्य करने की बात कही थी। उसने बताया कि मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर जांच की मांग भी की।
source Agency News








Visit Today : 21
Total Visit : 285293
Hits Today : 32
Total Hits : 739539
Who's Online : 2