प्रेम विवाह के बाद पति उस पर इतनी बंदिशें लगा देगा, कभी सोचा भी न था। पीड़िता ने बताया कि ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। वो पति से अलग हुई तो पति ने उसे सोशल मीडिया पर बदनाम करना शुरू कर दिया।

युवती का सांकेतिक फोटो
–
विस्तार
आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने प्रेम विवाह के बाद पत्नी को नौकरी करने से मना कर दिया। ससुरालवाले भी दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। परेशान होकर पत्नी अलग रहने लगी। पति सोशल मीडिया पर अलग-अलग आईडी से गंदे मैसेज भेजने लगा। शिकायत पर सिकंदरा पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 2019 में गैलाना के एक युवक से प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि शादी के बाद पति ने पढ़ाई बंद करा दी। नौकरी भी नहीं करने दी। दहेज के लिए भी प्रताड़िता किया गया। 6 महीने पहले घर से निकाल दिया। तब से अलग रहकर पढ़ाई कर रही है। पति के मैसेज का विरोध किया तो सोशल मीडिया पर बदनाम कर दिया।
Source Agency News








Visit Today : 21
Total Visit : 285293
Hits Today : 46
Total Hits : 739553
Who's Online : 3