Wednesday, March 25, 2026

अन्य खबरे, उत्तर प्रदेश

Aligarh : पालिटेक्निक छात्र अगवा… वीडियो में दिखा बंधा हुआ, मांगे एक लाख; पिता ने तीन बार में दिए 19 हजार

Aligarh : पालिटेक्निक छात्र अगवा… वीडियो में दिखा बंधा हुआ, मांगे एक लाख; पिता ने तीन बार में दिए 19 हजार

अंकित कुमार पीलीभीत की पालिटेक्निक में पढ़ रहा है। वह इन दिनों घर आया हुआ था। घर वालों से कहा कि उसकी तबीयत खराब है लिहाजा वह अकराबाद के बाजार से दवाई लेने जा रहा है। शाम को चार बजे वह बाइक लेकर निकला। जब देर शाम तक नहीं आया तो परिवार वालों को चिंता हुई।



polytechnic student kidnapped

छात्र अंकित कुमार



विस्तार

13 सितंबर की शाम को अकराबाद के बाजार से दवाई लेने गया पालिटेक्निक का छात्र अगवा हो गया है। परिवार वालों को भी पता तब चला जब पिता के मोबाइल पर एक वीडियो पहुंचा जिसमें छात्र के हाथ-पांव बंधे हुए थे। छात्र को रिहा करने के नाम पर एक लाख की मांग भी की गई है। हालांकि पिता ने बेटे के मोबाइल पर तीन बार में 19000 रुपये आनलाइन भेज भी दिए हैं। घटना की जानकारी पाकर एसएसपी समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। छात्र पीलीभीत की पालिटेक्निक में पढ़ रहा है।

अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव केलनपुर निवासी राकेश कुमार पेशे से किसान हैं। उनका छोटा बेटा अट्ठारह साल का अंकित कुमार पीलीभीत की पालिटेक्निक में पढ़ रहा है। वह इन दिनों घर आया हुआ था। 13 सितंबर को घर वालों से कहा कि उसकी तबीयत खराब है लिहाजा वह अकराबाद के बाजार से दवाई लेने जा रहा है। शाम को चार बजे वह बाइक लेकर निकला। जब देर शाम तक नहीं आया तो परिवार वालों को चिंता हुई। जब मोबाइल पर संपर्क करना चाहा तो फोन बंद जा रहा था। घर वाले उसकी तलाश में निकल गए।

 

एसएसपी पहुंचे थाने

 

अकराबाद के पास उसकी बाइक खड़ी मिल गई। लेकिन अंकित की कोई खबर नहीं मिली। रात को करीब नौ बजे राकेश कुमार के मोबाइल पर एक वीडियो आया जिसमें उनका बेटा अंकित कुमार एक कमरे में बंधा हुआ दिख रहा है। वीडियो के साथ ही एक लाख का मेसेज भी आया। मेसेज और वीडियो उनके बेटे के नंबर से ही आ रहे हैं। राकेश कुमार ने तीन बार में 19 हजार रुपये अपने बेटे के मोबाइल पर भेज भी दिए। सूचना पाकर पुलिस कप्तान संजीव सुमन भी मौके पर पहुंच गए। परिवार वालों से घटना की जानकारी ली।

source Agency News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *