Wednesday, March 25, 2026

अन्य खबरे, उत्तर प्रदेश

UP: यूपी के 29 आईएएस अफसरों के तबादले, लखनऊ-प्रयागराज समेत इन जिलों के बदले डीएम, यहां देखें पूरी लिस्ट

UP: यूपी के 29 आईएएस अफसरों के तबादले, लखनऊ-प्रयागराज समेत इन जिलों के बदले डीएम, यहां देखें पूरी लिस्ट

IAS Officers list many ias officers transferred in up Lucknow Prayagraj Jaunpur and Muzaffarnagar dm chenged  

पुलिस अफसरों के तबादले।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शुक्रवार देर रात 29 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। कई जिलों के जिलाधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं। राजधानी लखनऊ से लेकर प्रयागराज और जौनपुर- मुजफ्फरनगर जैसे जिलों के डीएम शामिल हैं। सरकारी लिस्ट के अनुसार, सभी अधिकारियों को तत्काल नए पदों की जिम्मेदारी ग्रहण करने के निर्देश जारी हुए हैं।

यूपी सरकार द्वारा जारी के आदेश के मुताबिक, बुलंदशहर के डीएम सीपी सिंह लखनऊ के नए जिलाधिकारी बनाए गए हैं। बरेली की नगर आयुक्त निधि गुप्ता अमरोहा की डीएम, फिरोजाबाद के नगर आयुक्त घनश्याम मीना हमीरपुर, डॉ. दिनेश चंद्र को जौनपुर और जौनपुर के डीएम रविंद्र मंदर को प्रयागराज का डीएम बनाया गया है।

मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा भंगारी को आगरा का जिलाधिकारी बनाया गया है। प्रयागराज के डीएम नवनीत चहल आजमगढ़ के डीएम बनाए गए हैं। प्रयागराज विकास प्राधिकरण के वीसी अरविंद चौहान को शामली का जिलाधिकारी बनाया गया है।

 

 

शामली के जिलाधिकारी रविंद्र सिंह को  फतेहपुर के डीएम बनाए गए हैं। आगरा के डीएम भानु चंद्र गोस्वामी को प्रभारी राहत आयुक्त के पद पर तैनाती दी गई है। इसके अलावा पीसीएस देवेंद्र पाल सिंह बदायूं के नए नगर मजिस्ट्रेट बने हैं। नगर विकास विभाग के विशेष सचिव धर्मेंद्र प्रताप सिंह को शाहजहांपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है।

source Agency News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *