Wednesday, March 25, 2026

अन्य खबरे, उत्तर प्रदेश

Unnao: सर्वे कानूनगो का घूस लेते वीडियो वायरल, सहायक अभिलेख अधिकारी ने निलंबित किया

Unnao: सर्वे कानूनगो का घूस लेते वीडियो वायरल, सहायक अभिलेख अधिकारी ने निलंबित किया

Unnao News: सर्वे कानूनगो का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ है। मामले में उन्हें निलंबित कर दिया गया है।


Unnao: Survey Kanungo's video taking bribe goes viral, suspended  

घूस लेते सर्वे कानूनगो



विस्तार

घूस लेते वीडियो वायरल होने के बाद सर्वे कानूनगो को निलंबित कर दिया गया। सहायक अभिलेख अधिकारी ने विभागीय जांच की भी संस्तुति की है। कलक्ट्रेट स्थित सहायक अभिलेख कार्यालय में तैनात सर्वे कानूनगो सफीपुर विनोद कुमार का घूस लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें कानूनगो विनोद कुमार काश्तकार से मिले रुपयों को हाथ में लेकर अभिलेख के अंदर रखते नजर आ रहे हैं।

काश्तकार यह कहते सुना जा रहा है कि यह रख लो, अभी यह बोहनी कराएंगे। शाम को सर्वे विभाग के सहायक अभिलेख अधिकारी प्रशांत कुमार ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए कानूनगो को निलंबित कर दिया। सहायक अभिलेख अधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि विनोद कुमार सहायक अभिलेख कार्यालय में सर्वे कानूनगो के पदीय दायित्व का निर्वहन के लिए संबद्ध है।

Source Agency News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *