Wednesday, March 25, 2026

अन्य खबरे, उत्तर प्रदेश

बापू हमें माफ कर देना: व्यवस्था को शर्मसार करती गांधी जी की प्रतिमाएं, आस-पास गंदगी और जलभराव

बापू हमें माफ कर देना:  व्यवस्था को शर्मसार करती गांधी जी की प्रतिमाएं, आस-पास गंदगी और जलभराव

हाथरस में बापू की प्रतिमाओं के आसपास गंदगी व जलभराव बना रहा। शहर के मधुगढ़ी स्थित गांधी पार्क का सालों बाद भी जीर्णोद्धार नहीं किया गया है। गांव ढकपुरा के प्राथमिक विद्यालय के पास पार्क में जलभराव के बीच गांधीजी की प्रतिमा खड़ी है।


Gandhiji statues put the system to shame

ढकपुरा प्राथमिक विद्यालय के निकट गांन्धी प्रतिमा गन्दगी व जलभराव में खड़ी हुई
– फोटो : संवाद



विस्तार

आज पूरा देश महात्मा गांधी की जयंती मनाएगा। हाथरस जिले में कई आयोजन किए जाएंगे। बापू की प्रतिमाओं और तस्वीरों पर माल्यार्पण किया जाएगा, लेकिन गांधी जयंती से एक दिन पूर्व शहर में कई जगह लगी बापू की प्रतिमाएं व्यवस्था को शर्मसार करती नजर आती रहीं।

बापू की प्रतिमाओं के आसपास गंदगी व जलभराव बना रहा। शहर के मधुगढ़ी स्थित गांधी पार्क का सालों बाद भी जीर्णोद्धार नहीं किया गया है। वहीं गांव ढकपुरा के प्राथमिक विद्यालय के पास पार्क में जलभराव के बीच गांधीजी की प्रतिमा की ओर किसी का ध्यान नहीं है।

Source Agency News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *