
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ शहर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए।
अलीगढ़: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अलीगढ़ (Aligarh) में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा, पिछली बार जब मैं अलीगढ़ आया था तब मैंने आप सबसे अनुरोध किया था कि सपा और कांग्रेस की परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की फैक्ट्री में ताला लगा दीजिए। और आप लोगों ने ऐसा मजबूत ताला लगाया कि दोनों शहजादों को आज तक इसकी चाबी नहीं मिल रही।
सीरियल बम धमाकों पर लगा फुल स्टॉप
पीएम मोदी ने कहा, आपके एक-एक वोट का बहुत महत्व है। पहले आए दिन बॉर्डर पर बमबारी होती थी।आज यह सब बंद हो गया। पहले आए दिन आतंकी बम फोड़ते थे, सीरियल ब्लास्ट होते थे। अब सीरियल बम धमाकों पर भी फुल स्टॉप लग गया है।
मुफ्त मिल रहा राशन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी जैसी भ्रष्ट पार्टियों ने कभी आपके परेशानियों की परवाह नहीं की। गरीब को पैसे देकर भी कभी पूरा राशन नहीं मिलता था, बिचौलिए ही लूट लेते थे। आज अलीगढ़ और हाथरस के लाखों लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है।
आपकी मेहनत की कमाई, आपकी संपत्ति पर कांग्रेस अपना पंजा मारना चाहती है। आपकी संपत्ति को कब्जे में लेकर बांटना चाहती है।
कांग्रेस और INDI गठबंधन के खतरनाक इरादे से मैं देशवासियों को आगाह कर रहा हूं।
– पीएम श्री @narendramodi
पूरा देखें: https://t.co/eTdwv2QExF pic.twitter.com/URWjMAiN0e
— BJP (@BJP4India) April 22, 2024
INDI गठबंधन में हौसला नहीं
प्रधानमंत्री बोले, INDI गठबंधन वाले इतनी निराशा में डूबे हैं कि भविष्य की ओर देखने के लिए उनमें हौसला ही नहीं रहा.। ये लोग अपने परिवार और सत्ता के लोभ के अलावा कुछ नहीं करते और जनता से सिर्फ छलावा करते हैं।
योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की तारीफ
पीए मोदी ने कहा, जो लोग योगी आदित्यनाथ की पहचान सिर्फ बुलडोजर से करते हैं उनकी मैं आंखें खोलना चाहता हूं, उत्तर प्रदेश में आजादी के बाद जितना औद्योगिक विकास नहीं हुआ उससे ज्यादा अकेले योगी आदित्यनाथ के कालखंड में हुआ है।योगी आदित्यनाथ की सरकार विकास को नई ऊंचाइयों तक लेकर गई है।
INDI गठबंधन की नजर आपकी कमाई पर
प्रधानमंत्री कहा कि कांग्रेस और INDI गठबंधन के एक खतरनाक इरादे से मैं आज देश, अलीगढ़ के लोगों को आगाह कर रहा हूं। कांग्रेस और INDI गठबंधन की नजर आपकी कमाई पर है, कांग्रेस के शहजादे का कहना है कि उनकी सरकार आई तो कौन कितना कमाता है, किसके पास कितनी प्रॉपर्टी है, किसके पास कितना धन है उसकी जांच कराएंगे।
INDI गठबंधन की नजर महिलाओं के मंगलसूत्र पर
हमारी माताओं- बहनों के पास जो सोना है, वह ‘स्त्री धन’ है, इसे पवित्र माना जाता है, कानून भी इसकी रक्षा करता है। अब इन लोगों की नजर महिलाओं के ‘मंगलसूत्र’ पर है, इनका इरादा माताओं-बहनों का सोना चुराने का है। ये माओवादी सोच है, ये वामपंथियों की सोच है। ऐसा करके वे पहले ही कई देशों को बर्बाद कर चुके हैं।
Source Agency News







Visit Today : 63
Total Visit : 284898
Hits Today : 567
Total Hits : 737402
Who's Online : 1