Wednesday, March 25, 2026

अन्य खबरे, उत्तर प्रदेश

UP Lok Sabha Elections | कन्नौज सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश यादव, तेज प्रताप यादव को बनाया उम्मीदवार |

UP Lok Sabha Elections | कन्नौज सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश यादव, तेज प्रताप यादव को बनाया उम्मीदवार | Navabharat (नवभारत)

Samajwadi Party Candidate List, UP Lok Sabha Election

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (File Photo)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (SP) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिए बलिया और कन्नौज सीट पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। पार्टी ने यह जानकारी दीसपा ने ‘एक्‍स’ पर उम्मीदवारों की सूची साझा की, जिसमें पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव को कन्नौज और सनातन पांडेय को बलिया से उम्मीदवार घोषित किया गया है।

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पौत्र और राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दामाद तेज प्रताप यादव 2014 से 2019 तक मैनपुरी से सांसद रहे हैं। सपा ने 2019 आम चुनाव में भी सनातन पांडेय को बलिया से उम्मीदवार बनाया था लेकिन उन्हें भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्‍त से हार का सामना करना पड़ा था।

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में कन्नौज सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सुब्रत पाठक ने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को हराया था। हालांकि इस लोकसभा चुनाव में कयास लगाया जा रहा था कि सायद अखिलेश यादव कन्नौज सीट से चुनाव लड़ेंगे और बीजेपी प्रत्याशी को चुनौती देंगे। हालांकि लिस्ट आने पर कन्नौज सीट को लेकरन स्थिति क्लीयर हो गया है।

Source Agency News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *