
बसपा प्रमुख मायावती (फाइल फोटो)
बसपा द्वारा जारी सूची के मुताबिक सलेमपुर लोकसभा सीट से भीम राजभर को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा, भदोही सीट से इरफान अहमद (बबलू) तथा हमीरपुर से निर्दोष कुमार दीक्षित उम्मीदवार होंगे
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के लिए बुधवार को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की तीन सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। पार्टी ने शाहजहांपुर की ददरौल विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिये भी प्रत्याशी की घोषणा की।
बसपा द्वारा जारी सूची के मुताबिक, सलेमपुर लोकसभा सीट से भीम राजभर को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा, भदोही सीट से इरफान अहमद (बबलू) तथा हमीरपुर से निर्दोष कुमार दीक्षित उम्मीदवार होंगे। पार्टी ने शाहजहांपुर की ददरौल विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिये सर्वेश चन्द्र मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है। सलेमपुर लोकसभा सीट पर सातवें चरण में एक जून को, भदोही सीट पर छठे चरण में 25 मई को तथा हमीरपुर में पांचवे चरण में 20 मई को मतदान होगा।
Uttar Pradesh: Bahujan Samaj Party (BSP) releases a list of its candidates for the upcoming Lok Sabha elections.#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/PAwTrrNEM4
— ANI (@ANI) April 24, 2024
बहुजन समाज पार्टी ने जिन तीन सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है, उन सीटों पर पहले ही बीजेपी का कब्जा है। बीजेपी ने भदोही सीट पर मौजूदा सांसद रमेश चंद्र बिंद का टिकट काटकर विनोद कुमार बिंद उम्मीदवारी दी है। इसके साथ ही सलेमपुर सीट पर बीजेपी ने तीसरी बार रविंद्र कुशवाहा को टिकट दिया है और सपा ने इस सीट पर पूर्व सांसद रामशंकर विद्यार्थी राजभर को टिकट दिया है।
Source Agency News








Visit Today : 102
Total Visit : 277849
Hits Today : 1270
Total Hits : 697900
Who's Online : 4