
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के आगरा में चुनाव रैली संबोधित करते हुए।
![]()
आगरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी की गारंटी सबका साथ-सबका विकास की है लेकिन सपा, कांग्रेस के INDI गठबंधन के लिए देश से भी पहले उनका वोट बैंक आता है, उनके लिए उनका वोट बैंक खास है। हमारा 10 साल का ट्रैक रिकॉर्ड हो या हमारा घोषणापत्र हो हम संतृप्ति पर बल दे रहे हैं।
तुष्टीकरण को खतम कर संतुष्टिकरण की ओर
नरेंद्र मोदी ने कहा, हमारे देश ने हमने तुष्टीकरण की राजनीति बहुत देखी है, इसने देश को टूकड़ो-टूकड़ो में बांट दिया है, इसने सच्चे और ईमानदार के हक को डूबोया है। इसलिए मोदी तुष्टीकरण को समाप्त करके संतुष्टिकरण की ओर आगे बढ़ रहा है।
कांग्रेस बाबा साहेब और संविधान का अपमान करती है
पीएम मोदी ने कहा, आजादी के बाद से ही यह स्पष्ट हो गया कि भारत में कभी भी धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा, यह संविधान सभा में चर्चा करने के बाद तय हुआ है। भारत का संविधान भारत में धर्म के आधार पर आरक्षण की सहमति नहीं देता है लेकिन कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जो आए दिन बाबा साहेब, संविधान का अपमान करती है और सामाजिक न्याय की धज्जियां उड़ा देती है।
ब्रज क्षेत्र के मेरे परिजन इस चुनाव में संतुष्टिकरण की राजनीति को आशीर्वाद और तुष्टिकरण की राजनीति को सबक सिखाने का मन बना चुके हैं।https://t.co/rqLlbsxgi4
— Narendra Modi (@narendramodi) April 25, 2024
घोषणापत्र में धर्म के आधार पर आरक्षण की वकालत
इसी कांग्रेस ने कभी कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और अपने घोषणापत्र में बार-बार धर्म के आधार पर आरक्षण की वकालत की। देश की अदालत कांग्रेस को ऐसा करने से बार-बार मना कर चुकी है। इसीलिए कांग्रेस ने पिछले दरवाजे से खेल खेलना शुरू किया है। उन्होंने तरीका निकाला है कि जो OBC का 27% का कोटा है उसमें से कुछ चोरी कर लिया जाए।
सीएम योगी ने भी किया संबोधित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, INDI गठबंधन का इतिहास देश के खिलाफ गद्दारी करने का रहा है। उन्हें जब भी सत्ता में आने का अवसर मिला उन्होंने अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ी जाति के हकों पर डकैती डालने का प्रयास किया, जिन लोगों को भारत के अंदर गरीब कल्याणकारी योजनाएं, विकास की योजनाएं, सुरक्षित भारत अच्छा नहीं लग रहा वे लोग फिर से षड्यंत्र करने के लिए आए हैं
Source Agency News








Visit Today : 104
Total Visit : 277851
Hits Today : 1363
Total Hits : 697993
Who's Online : 5