
घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त बस (फोटो: सोशल मीडिया)
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक बस को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए हैं।
![]()
उन्नाव. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उन्नाव (Unnao) में भीषण सड़क हादसा हुआ है। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर रविवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक बस को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक यह हादसा उन्नाव के सफीपुर का है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के चीथड़े उड़ गए और बस में सवार कुछ लोगों का सिर कटकर अलग हो गया। जिसके चलते घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। मृतकों में दो महिलाएं और चार पुरुष शामिल है। मृतकों की तत्काल पहचान नहीं हो पाई है।
सफीपुर के सीओ ऋषिकांत शुक्ला ने कहा, “आज जमालुद्दीनपुर के पास ट्रक और बस की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई। 20-22 लोग घायल हैं, 9 लोगों को जिला अस्पताल और बाकी लोगों को कानपुर के एक अस्पताल में भेजा गया है। जांच कराई जा रही है।”
#WATCH | Rishikant Shukla, CO, Safipur says, “Today, near Jamaluddinpur, a truck and bus collided and 6 people died. 20-22 are injured, 9 people were sent to district hospital and the rest of them were sent to a hospital in Kanpur. Investigation is being conducted ” https://t.co/ooNOlTMikU pic.twitter.com/MCK2rtwgE1
— ANI (@ANI) April 28, 2024
यह हादसा आज दोपहर 3:30-4 बजे के बीच हुआ है। स्थानीय लोगों ने इस हादसे के बाद तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। सुचना मिलते ही मौके पर पुलिस और एम्बुलेंस पहुंची और बचाव अभियान चलाया गया। पुलिस ने सभी शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। वहीं, इस हादसे के बाद बस का चालक मौके से भाग गया है जबकि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि बस में 35 यात्री सवार थे तथा मामूली रूप से घायल अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
Source Agency News








Visit Today : 104
Total Visit : 277851
Hits Today : 1375
Total Hits : 698005
Who's Online : 2