
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से मिली एक बड़ी खबर के अनुसार, यहां के नोएडा (Noida) जिले के सेक्टर 65 में शनिवार देर रात आग लग गई है। वहीं सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं हैं। इस बाबत एक फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने जानकारी दी कि, आग बुझाने का काम फिलहाल जारी है। अब तक किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है। वहीँ आग लगने के कारण का भी पता नहीं लगा सका है।अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।
#WATCH | Uttar Pradesh: Fire broke out in a building in Noida Sector 65. Fire tenders reached the spot and efforts to douse off the fire are underway. Details awaited. pic.twitter.com/UYFJYQsQKJ
— ANI (@ANI) April 28, 2024
जानकारी दें कि, बीते शनिवार को 27 अप्रैल को ही नोएडा के सेक्टर 62 में निर्माणाधीन इमारत की ऊपरी मंजिल पर आग लग गई थी। बिल्डिंग से धुआं उठता देख वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। ऐसे में लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। बताया गया कि, इस हाईराइज बिल्डिंग का निर्माण सेक्टर 62 में चल रहा है। फिलहाल बिल्डिंग के 21वें फ्लोर पर आग लगी हुई है। वहीं दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची हुईं हैं।
Source Agency News







Visit Today : 63
Total Visit : 284990
Hits Today : 417
Total Hits : 737891
Who's Online : 2