
योगी आदित्यनाथ (File Photo)
सांगली: देश में लोकसभा चुनाव की बयार चल रही है। महाराष्ट्र में भी चुनाव प्रचार चरम पर है। बुधवार को यूपी के मुख्यमंत्री व बीजेपी के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र का दौरा कर रैलियों को संबोधित किया। मराठों के वर्चस्व वाले सांगली में महायुती के उम्मीदवार संजय पाटिल के समर्थन में आयोजित रैली में योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि मुस्लिमों को जाती के आधार पर आरक्षण देने की घोषणा कर कांग्रेस डॉ अंबेडकर का अपमान कर रही है। योगी ने कहा कि कांग्रेस फिर से सत्ता में आयी तो देश को जातियों में बांट कर रख देगी। यूपी के सीएम ने कहा कि देश में अब तक के सबसे सफल पीएम नरेंद्र मोदी रहे हैं। अगर देश में कोई भी संकट आता है, तो राहुल गांधी सबसे पहले देश छोड़कर चले जाते हैं।
वीरों को वंदन
अपने भाषण की शुरुआत में ही सीएम आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र को वीरों संतों की भूमि बताते हुए उन्हें वंदन किया। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले विश्व में भारत का सम्मान नहीं होता था। देश में न किसान सुरक्षित, न व्यापारी, न बेटियां. 2014 के बाद हालात बदले हैं और देश की सीमा सुरक्षित हुई है। आतंकवाद का पूरी तरह से सफाया हो चुका है। देश में किसान आत्महत्या नहीं करते। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के लिए कई योजनाएं चला रही है।
10 साल में बदला भारत
योगी ने कहा दस वर्षों में बहुत सारी चीज़ें बदल गई हैं। मोदी के नेतृत्व में गडकरी ने कई हाईवे बनाए। आज देश में हाईवे की संख्या दोगुनी हो गई है। पहले पांच शहरों में मेट्रो चल रही थी। आज 20 शहरों में मेट्रो चल रही है। सरकार जवानों के लिए कई योजनाएं चला रही है। सभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, जल आपूर्ति मंत्री गुलाबराव पाटिल, श्रम मंत्री सुरेश खाड़े, विधायक सुधीर गाडगिल, विधायक गोपीचंद पडलकर और महायुति के घटक दल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
Source Agency News







Visit Today : 54
Total Visit : 284889
Hits Today : 392
Total Hits : 737227
Who's Online : 3