
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के दौरे पर हैं. आज वह पर्चा भरेंगे. इस नामांकन प्रक्रिया में PM मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत 20 केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे. इसके अलावा 12 राज्यों के CM भी शामिल होंगे.
![]()
नई दिल्ली/वाराणसी: जहां एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) फिलहाल अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी (Varanasi) पहुंचे हुए हैं। वहीं बीते सोमवार को PM मोदी ने बीती शाम को यहां करीब 6 किलोमीटर लंबा रोड शो भी किया। अब आज यानी मंगलवार 14 मई को वो अपना नामांकन फाइल करेंगे। वहीं आज PM मोदी ने नामांकन से पहले एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, अपनी काशी से मेरा रिश्ता अद्भुत है, अभिन्न है और अप्रतिम है। बस यही कह सकता हूं कि इसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।
अपनी काशी से मेरा रिश्ता अद्भुत है, अभिन्न है और अप्रतिम है… बस यही कह सकता हूं कि इसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता! pic.twitter.com/yciriVnWV9
— Narendra Modi (@narendramodi) May 14, 2024
वहीं PM मोदी आज यानी मंगलवार को अपने तय कार्यक्रम के अनुसार काशी के कोतवाल कहे जाने वाले काल भैरव का दर्शन करने के बाद वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। PM मोदी ने इसके पहले 2014 और 2019 में वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव जीता था और अबकी बार वे यहां से तीसरी बार उम्मीदवार बनेंगे। आज प्रधानमंत्री गंगा सप्तमी के पुण्य मुहूर्त में सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर अपना पर्चा भरेंगे। इससे पहले PM मोदी गंगा में स्नान भी करेंगे। नामांकन दाखिल करने से पहले नमो घाट की एक क्रूज यात्रा भी प्रस्तावित है।
वहीं आज NDA में शामिल सभी पार्टियों के लीडर यहां मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही 12 राज्यों के मुख्यमंत्री और 20 केंद्रीय मंत्री, उत्तरप्रदेश सरकार के मंत्री और कई सांसद-विधायक शामिल होंगे। इसके साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह भी रहेंगे। PM मोदी के नामांकन को लेकर मंत्रियों के बनारस पहुंचने का सिलसिला शुरू भी हो गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेता भी आज बनारस पहुंच भी गए हैं।
वहीं नामांकन के बाद प्रधानमंत्री रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। कहा जा रहा है कि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत अन्य लोगों के उपस्थित रहने की संभावना है।
Source Agency News







Visit Today : 63
Total Visit : 284990
Hits Today : 423
Total Hits : 737897
Who's Online : 2