
यूपी लोकसभा चुनाव 2024
लखनऊ: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश में दोपहर 1 बजे तक 39 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। इस चरण में प्रदेश की 14 सीट चुनाव और एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। इसमें अमेठी, बांदा, बाराबंकी, फैजाबाद, फतेहपुर, गोंडा, हमीरपुर, जालौन, झांसी, कैसरगंज, कौशांबी, लखनऊ, मोहनलालगंज और रायबरेली सीट शामिल है। उपचुनाव लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट पर है। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ शाम छह बजे तक होगा।
दोपहर 1 बजे तक की वोट प्रतिशतता
अमेठी में 38.21 प्रतिशत
बांदा में 40.20 प्रतिशत
बाराबंकी में 44.77 प्रतिशत
फैजाबाद में 40.77 प्रतिशत
फतेहपुर में 39.85 प्रतिशत
गोंडा में 36.67 प्रतिशत
हमीरपुर में 40.71 प्रतिशत
जालौन में 39.50 प्रतिशत
झांसी में 43.61 प्रतिशत
कैसरगंज में 38.50 प्रतिशत
कौशांबी में 36.25 प्रतिशत
लखनऊ में 36.50 प्रतिशत
मोहनलालगंज में 41.43 प्रतिशत और
रायबरेली में 36.69 प्रतिशत मतदान हुआ।
वहीं लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 34.03 प्रतिशत वोट पड़े।
सुबह 11 बजे तक कहां- कितना मतदान
अमेठी में 27.20 प्रतिशत
बांदा में 29.25 प्रतिशत
बाराबंकी में 30.60 प्रतिशत
फैजाबाद में 29.05 प्रतिशत
फतेहपुर में 28.54 प्रतिशत
गोंडा में 26.68 प्रतिशत
हमीरपुर में 28.54 प्रतिशत
जालौन में 26.97 प्रतिशत
झांसी में 29.82 प्रतिशत
कैसरगंज में 27.92 प्रतिशत
कौशांबी में 26.12 प्रतिशत
लखनऊ में 22.11 प्रतिशत
मोहनलालगंज में 28. 52 प्रतिशत और
रायबरेली में 28.10 प्रतिशत मतदान हुआ।
निर्वाचन आयोग के अनुसार, सुबह नौ बजे तक
अमेठी में 13.45 प्रतिशत
बांदा में 14.57 प्रतिशत
बाराबंकी में 12.73 प्रतिशत
फैजाबाद में 14 प्रतिशत
फतेहपुर में 14.28 प्रतिशत
गोंडा में 9.55 प्रतिशत
हमीरपुर में 13.61 प्रतिशत
जालौन में 12.80 प्रतिशत
झांसी में 14.26 प्रतिशत
कैसरगंज में 13.04 प्रतिशत
कौशांबी में10.49 प्रतिशत
लखनऊ में 10.39 प्रतिशत
मोहनलालगंज में 13.86 प्रतिशत और
रायबरेली में 13.60 प्रतिशत मतदान हुआ।
वहीं लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 10.88 प्रतिशत वोट पड़े।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि पांचवें चरण में 14 लोकसभा सीट पर कुल 144 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं, लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए चार प्रत्याशी चुनाप्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। राज्य में दो करोड़ 71 लाख से अधिक मतदाता इन उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रायबरेली से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। गांधी के सामने भाजपा ने राज्य सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को फिर मौका दिया है जो यहां 2019 में सोनिया गांधी से पराजित हो गये थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मुकाबला लखनऊ मध्य से समाजवादी पार्टी (SP) के मौजूदा विधायक रविदास मेहरोत्रा से है। अमेठी संसदीय क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुनाव मैदान में हैं, जिन्होंने 2019 में राहुल गांधी को पराजित कर यह सीट जीती थी। ईरानी को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने किशोरी लाल शर्मा को मैदान में उतारा है
Source Agency News







Visit Today : 54
Total Visit : 284889
Hits Today : 391
Total Hits : 737226
Who's Online : 3