
भीषण गर्मी का अलर्ट ( सौजन्य: सोशल मीडिया)
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 19 मई को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के लिए गंभीर लू का अलर्ट जारी किया है।
नई दिल्ली: इस समय देश भरके अधिकतर राज्य गर्मी और धुप का सितम झेल रहे हैं। राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और दिन में लू चल सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह नौ बजे राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 246 रहा जो कि “खराब” श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को “अच्छा”, 51 से 100 के बीच “संतोषजनक”, 101 से 200 के बीच को “मध्यम”, 201 से 300 के बीच को “खराब”, 301 से 400 के बीच को “बहुत खराब” और 401 और 500 के बीच को “गंभीर” माना जाता है।
Observed Maximum Temperature Dated 18.05.2024 #maximumtemperature #weatherupdate@moesgoi @DDNewslive @ndmaindia @airnewsalerts pic.twitter.com/H3WRKbNDx3
— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 18, 2024
लू का अलर्ट
दिल्ली के आलावा यूपी में कानपुर, लखनऊ जैसे शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार रहने वाला है। बिहार में भी हीटवेव का प्रकोप देखने को मिलने वाला है। कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 19 मई को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में गंभीर लू का अलर्ट है।
Today, Heat wave to severe heat wave conditions observed in some parts of Rajasthan, Uttar Pradesh and Gujarat. Heat wave conditions in many parts of Punjab, HaryanaChandigarh-Delhi; in isolated pockets of Madhya Pradesh.#weatherupdate #heatwave #maximumtemperature pic.twitter.com/2ndF5AnAbJ
— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 18, 2024
Source Agency News








Visit Today : 45
Total Visit : 273128
Hits Today : 559
Total Hits : 676160
Who's Online : 1